रायबरेली: बस स्टॉप चौराहा पर मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
27 अप्रैल रविवार सुबह 7:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परंतु तब तक लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर खाक हो चुका था। सुबह अचानक दुकान से धुआं निकालने की लोगों को जानकारी हुई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।