गोहाना: गोहाना नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी रहे: एसीएस आनंद मोहन शरण
Gohana, Sonipat | Apr 26, 2024 मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें।एसीएस ने गोहाना अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का लिया जायजा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने शुक्रवार को गोहाना मंडी में पहुंच कर गेहूं खरीद कार्य का जायजा लिया। उनके साथ एसडीम विवेक आर्य व डीसी डॉ मनोज कुमार भी थे।