लातेहार: धर्मपुर एसवीएम में त्रि-दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन
सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर लातेहार में आयोजित त्रिदिवसीय आवासीय विद्यालयी वार्षिक आचार्य कार्यशाला 2026-27 का समापन दीप प्रज्ज्वलन के साथ मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समापन सत्र में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।