कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की हैं। कुलपति ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया वियतनाम के प्रतिष्ठित दो विश्वविद्यालयों, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा अर्थशास्त्र और वित्त विश्वविद्यालय के साथ एक सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। जिससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर मंच मिलेगा।