मथुरा: मथुरा दौरे पर प्रभारी मंत्री ने ‘जी रामजी योजना’ पर की चर्चा, विपक्ष और अखिलेश यादव पर साधा तीखा निशाना
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री एवं मथुरा जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट से ‘जी रामजी योजना’ विधेयक पारित करा दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को 125 दिनों के गारंटीशुदा रोजगार का अधिकार मिलेगा और मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।