देवीपुर: देवीपुर पुलिस ने राजपुरा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चल रही है इसी क्रम में राजपुरा गांव से काफी दिनों से फरार चल रहे एक केस के वारंटी उस्मान को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद आज बुधवार को करीब 1:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया