कस्बा बुढाना के पीठ बाजार में नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव के मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंदेशा लगाया जा रहा है की शव कई दिन पुराना है। हालांकि घंटो बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है।