गोपालगंज: बैकुंठपुर पुलिस ने 5 हजार के इनामी शराब माफिया को किया गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने 5 हजार के इनामी शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार शराब माफिया से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी है। वहीं गिरफ्तार शराब माफिया पंकज पाण्डेय बताया गया है।