एटा: मेहता पार्क के समीप मकान की तीसरी मंजिल में भीषण आग, हजारों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क समीप बने मकान की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट के चलते रविवार शाम भीषण आग लग गई आग की लपटे देख परिवार सहित स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही फायर विकेट की टीम मौके पर पहुंची गनीमत रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ,हजारों का सामान गृहस्थी का जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की कोतवाली नगर पुलिस जाँच में जुटी।