जौनपुर: जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
*जौनपुर ब्रेकिंगजिला कारागार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 24 साल का मोहम्मद सूफियान दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद था।* *मृतक शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मो. सुफियान (24) के रूप में हुई है। सुफियान पर अपनी पत्नी की दहेज हत्या का आरोप था।*