बांसवाड़ा: श्री गणेश भक्त मण्डल के 44वें स्थापना दिवस पर सुरपुर गांव में 125 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए
बांसवाड़ा के श्री गणेश भक्त मण्डल के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुरपुर गांव के अम्बा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर 12बजे क्षेत्र के 125जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता मनोजसिंह चौहान ने की तथा मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू भाई मईड़ा थे। उक्त जानकारी मंडल के अध्यक्ष डॉ.दीपक द्विवेदी ने दी।