बांसवाड़ा: दानपुर क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर, मां बाड़ी केंद्र और विद्यालय का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव द्वारा ग्राम पंचायत दानपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे किया गया तथा मां बाड़ी केन्द्र फेपर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलीपाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, उर्जा विभाग, पंचायतीराज व ग्रामीण विकास विभाग मौजूद रहे।