रामपुर: बिलासपुर हाईवे पर कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में बरेली निवासी एक युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 13, 2024 बरेली के मुहल्ला मणिनाथ निवासी 21 वर्षिय गौरव कश्यप, अमित और अभय मोटरसाइकिल से नैनीताल जा रहे थे। रामपुर के बिलासपुर हाइवे पर तेज़ रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव कश्यप की मौत हो गई। अमित घायल है। गनीमत रहा कि तेज़ रफ़्तार कार को आता देख अभय ने कूदकर जान बचाई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव का जिला अस्पताल में पीएम हुआ।