लोहरदगा: लोहरदगा निबंधन कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई, ₹5000 रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
लोहरदगा जिला निबंधन कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ACB की टीम ने गुरुवार शाम 4 :30 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी निवासी आलीमउद्दीन की शिकायत पर की गई।