उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को अवैध तमंचा व तमंचा बनाने वाले उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Orai, Jalaun | Mar 21, 2024 कोतवाली पुलिस लगातार आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेकिंग जारी रखे हैं, वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को अवैध तमंचे से व तमंचा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया जिन पर पुलिस ने आज संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।