बक्सर: ज़िले में अपराध नियंत्रण अभियान: 9 गिरफ्तार, ₹236000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Nov 19, 2025 जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको अभियान जिला के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया। इस दौरान बड़ी कार्रवाई जिले में की गई है। पुलिस द्वारा अभियान के दौरान नौ लोगों को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शराब सेवन के मामले में पांच एवं शराब बरामदगी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।