लाडपुरा: कोटा में डिप्रेशन के चलते युवक ने घर पर किया सुसाइड, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jul 1, 2025 शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र इलाके में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर पर पंखे से फंदा बना कर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक गेट नही खोलने पर परिजनों ने खिड़की में से देखा तो पंखे से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़ कर पंखे से उतार कर एमबीएस हॉस्पिटल ले कर गए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।