झांसी: ग्राम उजयान के ग्रामीणों ने SSP कार्यालय में शिकायत पत्र दिया, बोले- पुलिस ने हत्या में दोषी को छोड़कर दूसरे को बनाया आरोपी
Jhansi, Jhansi | Aug 26, 2025 बरुआसागर के ग्राम उजयान के रहने वाले कई ग्रामीण मंगलवार को झांसी SSP कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि, 17 जुलाई को गांव के रहने वाले लवकुश सहारिया का शव सोबरन सिंह ठाकुर के खेत पर पड़ा मिला था,जिसके बाद मृतक की माँ सीमा देवी ने सोबरन सिंह ठाकुर सहित अन्य कुछ लोगो के विरूद्ध शिकायत की थी मगर दूसरों को आरोपी बना दिया