रामपुर: शुक्रवार को आवास विकास में आयोजित निशान यात्रा का शुभारम्भ विधायक आकाश सक्सेना ने किया
Rampur, Rampur | Sep 5, 2025 शुक्रवार को शाम सात बजे युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से 11वीं निशान यात्रा निकाली गई, जो 6 सितंबर को होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। यह यात्रा आवास विकास स्थित नारकेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर बाकर इंटर कॉलेज मैदान पहुची। इस यात्रा में 25 फीट का सूरजगढ़ धाम का निशान शामिल था।