जलेसर: भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
Jalesar, Etah | Feb 16, 2024 जलेसर तहसील क्षेत्र के किसानों की जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम जलेसर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार वंशिका सिंह को सोपा गया है। जिसमें किसान आयोग के गठन के साथ ही सात सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन सौंपा गया है । और जल्द से जल्द ज्ञापन पर कार्यवाही अमल में लाए जाने की मांग की गई है।