हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तारानगर शहर के वार्ड 2 स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम में वार्डवासियों द्वारा साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड ने सार्वजनिक मुक्तिधाम पहुंचकर मोहल्लेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान मोहल्ले के अनेक लोग उपस्थित थे।