माघ एकादशी के पावन अवसर पर श्याम मित्र मंडल और ग्रामीणों के सहयोग से तलवाड़ा झील से हरियाणा के ऐलनाबाद तक एक विशाल धार्मिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 1111 फुट लंबी विशाल ध्वजा रही जिसे 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते बड़े उत्साह के साथ थामे रखा।