जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा करते हुए मैदानी अमले को साप्ताहिक लक्ष्य तय कर समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने प्रोफाइल अपडेट, स्व–सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के कट-ऑफ डेटा की फिजिकल व ऑनलाइन फीडिंग, सीएलएफ के आंतरिक अंकेक्षण और राशि के सदुपयोग पर जोर दिया।