खगड़िया: आवास बोर्ड में 12 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का नगर सभापति ने किया उद्घाटन
नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं 28, आवास बोर्ड में 11 लाख 96 हजार की लागत से निर्मित सड़क का रविवार 4:00 बजे को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में नगर सभापति ने उपस्थित लोगों से स्थानीय समस्याओं पर बातचीत किया और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। कहा कि इस सड़क बनना बहुत ही जरूरी था।