कर्वी: चित्रकूट में कफन सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी, मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर युवाओं ने खून से लिखा पत्र
चित्रकूट के शहीद स्मारक पर युवाओं द्वारा कफन सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा।प्रदर्शनकारी कफन ओढ़कर व खून से पत्र लिख जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार व मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहे हैं।सत्याग्रह के दौरान सोमवार दोपहर3:30 बजे एक युवक भूपेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सूचना पर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी पहुचे।