धोरैया: कुर्मा गांव में भागवत कथा के दौरान गंगा महाआरती का आयोजन, क्षेत्रवासी भक्ति में डूबे
Dhuraiya, Banka | Mar 27, 2026 प्रखंड के कुर्मा गांव में आयोजित भागवत कथा में गुरुवार की देर रात गंगा महा आरती का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे व्यवस्थापक राजेश कुमार पिंटू ने बताया की कथा मंडली के सदस्यों के द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।