मांट: गांव जावरा के समीप मांट ब्रांच गंग नहर की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हुई
Mat, Mathura | Jan 29, 2026 बताते चलें कि मांट ब्रांच गंग नहर पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो चल रही थी,किसान अधिकारियों से कह भी रहे थे कि पटरी कमजोर है,और टूट सकती है,पर अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की और गुरुवार सुबह पांच बजे गांव जावरा के समीप नहर की कमजोर पटरी टूट गयी,जिससे उसके आसपास की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि गेंहू, लाहा व आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ है।