गढ़वा: गढ़वा में राजद जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी, चार उम्मीदवारों के नाम रांची भेजे गए
Garhwa, Garhwa | Sep 15, 2025 राजद जिलाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को दोपहर करीब 12बजे उत्सव गार्डेन सभागार में रायशुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक अनिता यादव, खुर्शीद खान और गिरधारी गोप की मौजूदगी में आठ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें से चार उम्मीदवारों के नाम रांची भेजे गए। इन चार में विनोद प्रसाद, करीब अंसारी, डॉ. मकबूल और पारसनाथ विश्वकर्मा शामिल हैं।