फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारी सिरसागंज सत्य प्रकाश ने गुरुवार को सघन निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्र ऊंमरी, सलेमपुर, नदियां की मड़ैया, और नगला खंगर के अंतर्गत आने वाले गाँवों नगला राधे, गुढ़ा, ढकरई, और रुरिया में लगे विशेष विद्युत शिविरों का जायजा लिया।