बैतूल नगर: आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर जिला अधिकारियों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मंगलवार 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने सभी अधिकारियों को इस पोर्टल की उपयोगिता, विशेषताओं एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।