बैतूल नगर: 71 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पोपटी गांव में 24 और 25 जून को 71 एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे शिकायत के बाद 10 लोगों पर मारपीट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार गिरफ्तार किया गया और मेडिकल के बाद रात 8:00 बजे जेल दाखिल किया गया।