रामगढ़ जिला में बुधवार को सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान संजय पांड़ की मौत हो गई। वह दुमका नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा के रहने वाले थे। आज गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब मृत सीआरपीएफ जवान संजय पांडे का शव दुमका के डंगाल पाड़ा स्थित पैतृक घर लाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम अंतिम संस्कार के लिए विजयपुर स्थित मुक्ति धाम ले जाया गया।