बज्जू के सेवड़ा मे जहां टॉवर पर काम कर रहा व्यक्ति गिर गया, जिससे चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई रामपुरा ताल, भालेरी जिला चूरू निवासी संदीप कुमार ने बज्जू पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रिपोर्ट में बताया कि 18 दिसंबर को उसका भाई जयसिंह पुत्र हुणताराम टावर पर कार्य कर रहा था। कार्य करते समय अचानक गिर गया और मौत हो गईं।