औराय गांव में विगत वर्ष आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। तेज आंधी और बारिश के कारण गांव के दर्जनों घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। आपदा के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सरकारी सहायता देने की बात कही गई थी, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी पीड़ित परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है।