मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरकटिया पंचायत में पत्नी को पिटाई कर रहे पति को समझाने गई पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। समझाने के बावजूद पति की दबंगई देख पुलिस अपने हिरासत में लेकर थाने ले गई है।