टांडा: रविवार को थाना टांडा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Sep 14, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा पुलिस को एक महिला की शिकायत मिली थी, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसका हाथ पकड़कर एक मैरिज हॉल में खींचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला के भाई और उसके दोस्त उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर से फायर किया। दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।