कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इसराइन खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी वार्ड 7 में शुक्रवार रात करीब दो बजे हुई आग लगने की घटना में एक ही परिवार का दो घर सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दौरान पीड़ित के तीन बकरी भी जलकर मर गया। शनिवार को दिन के करीब 12 बजे राजस्व कर्मचारी ने स्थल का जायजा लेकर सीओ को क्षति के आकलन की जानकारी दिए।