करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अजमेर से नेपाल जा रही एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। वहीं आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं बस में बैठी सवारियों ने जल्द बस से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।