रामगढ़/हंसडीहा सड़क मार्ग एवं रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर मोड़ के पास सोमवार 5,30 पीएम को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक में सवार दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए जबकि टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया है। आंशिक रूप से घायल बाइक सवार हंसडीहा थाना क्षेत्र का रहने वाले बताए जा रहे हैं।