भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-719 पर गुरुवार दोपहर लंबा जाम लग गया। चार घंटेतक चले इस जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। राह्गीरों औरयात्रियों को तेज धूप में घंटों परेशान होना पड़ा, वहीं पुलिसकी देरी से पहुंचने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। गोहद चौराहा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे से जाम कीचपेट में आ गया।