लोजपा के प्रदेश सचिव सह लातेहार निवासी मुरली प्रसाद ने झारखंड सरकार से सीकनी कोलियरी को खोलने की मांग बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि कोलियरी के बंद रहने से सीकनी समेत आसपास के चालीस हजार लोग का रोजगार प्रभावित हो रहा है।