कहते हैं कि अगर बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है, तो उन्हें किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर सीधे जंगल के आंगन में ले जाना चाहिए। कुछ ऐसा ही अनोखा नज़ारा पन्ना में देखने को मिला! दक्षिण पन्ना वनमण्डल की शानदार पहल “जंगल दर्शन : बाघ से सरोकार” अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज दिन शनिवार दिनांक 27 दिसम्बर को शाम 5 बजे पन्ना टाइगर रिजर्व की रोमांचक सैर की।