कल्पा: केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 16 से 23 सितंबर तक किन्नौर का करेंगे प्रवास,विकास कार्यों को लेकर लेंगे अधिकारियों की बैठक
Kalpa, Kinnaur | Sep 15, 2025 हिमाचल प्रदेश के राजस्व,बागवानी,जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 16 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे।इस दौरान वे लोगों की समस्याओ को सुनने के साथ साथ अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर रिकांग पिओ मे भी बैठक करेंगे।खबर की जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे के आसपास प्रदेश सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से मिली है।