बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना बारादरी पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।पकड़े गए दोनों आरोपी अर्जुन और राजीव के पास से एक मोटरसाइकिल के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा बताया गया दोनों युवक थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपियों को न्यायालय के समस्त पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।