बेंगाबाद: चितरडीह में मंजू कुमारी की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा, कार्यकर्ताओं ने विकास का संकल्प लिया
जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मंगलवार को शाम 6 बजे चितरडीह चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।