शाहजहाँपुर। जनपद के थाना कांट क्षेत्र के गांव धौरेरा में 30 वर्षीय कुसमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं।