हैदरगढ़: शुकुल बाजार मार्ग पर साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ
सुबेहा क्षेत्र अंतर्गत शुकुल बाजार मार्ग पर शनिवार करीब 9 बजे स्कूल जा रहा एक छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरे बरजोर मजरे सड़वा गांव निवासी रामलखन का करीब 9 वर्षीय पुत्र शिवा सुबह लगभग 9 बजे स्कूल जा रहा था।