पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृष्णकांत त्रिपाठी, के नेतृत्व मे, थाना नरैनी पुलिस नें 3 अवैध गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 13 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा पुलिस नें बरामद किया है।