गिरिडीह: एसपी डॉ विमल कुमार ने भंडारीडीह रोड स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार को भंडारीडीह रोड स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में इन्होंने रजिस्टर मेंटेन और अन्य संबंधित डाटा की जानकारी ली। साथ ही शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से कैसे शहरी क्षेत्र का निगरानी किया जाता है इसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया।