सांगोद क्षेत्र के खजूरी ओदपुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं अयोध्या श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। सांगोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतकुआं के अंतर्गत खजूरी ओदपुर, खरकना खेड़ी, अमृतकुआं, भनग्याखेड़ी, बरखेड़ी एवं बम्बूलियां कलां गांवों में भगवा वाहन रैली निकली